फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: सुद्धमहादेव मेले की तैयारियों पर चर्चा, तालमेल बनाए रखने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। एडिशनल डिप्टी कमिश्नर प्रेम सिंह ने वीरवार को अलग-अलग विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें तीन दिवसीय सुद्धमहादेव मेले के सुचारु आयोजन के लिए तैयारियों पर चर्चा की गई। श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न आए, इसके लिए अधिकारियों को तालमेल के साथ काम करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन



सुरक्षा, साफ-सफाई, स्वास्थ्य सेवा, ट्रांसपोर्ट, ट्रैफिक मैनेजमेंट, पीने का पानी, बिजली सप्लाई, विभागीय स्टाल लगाने, सड़क की मरम्मत और रेट की जांच जैसे मुद्दों पर मंथन हुआ। बैठक को संबोधित करते हुए एडीसी ने जिला अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे मेले के शुरू होने से पहले ही जरूरी तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए आपसी सहयोग के साथ काम करें। स्थानीय मेला समिति के सदस्यों से मेले को सफल बनाने में योगदान देने का आग्रह किया और कहा कि पर्यटन व अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए जनभागीदारी बहुत जरूरी है। तहसीलदार को मेला अधिकारी नियुक्त किया गया और उन्हें तैयारियों का जायजा लेने का निर्देश दिया गया।

मेडिकल टीम होगी तैनात, बसों को नहीं आएगी दिक्कत
पीएचई के कार्यकारी अभियंता को मेलास्थल पर पीने के पानी की पर्याप्त व्यवस्था करने के लिए कहा जबकि पीडीडी के अधिकारी को बिना रुकावट बिजली सप्लाई सुनिश्चित करने को कहा गया। चीफ मेडिकल ऑफिसर को प्राथमिक चिकित्सा सेवाओं के लिए मेडिकल टीम तैनात करने का निर्देश दिया गया। जिला पुलिस पर्याप्त सुरक्षाकर्मी तैनात करेंगे और एआरटीओ अलग-अलग जगहों पर पर्याप्त बसें उपलब्ध करवाएंगे। अधिकारियों को योजनाओं के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए विभागीय स्टाल लगाने का भी निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें