फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: आईपीएस अभिजीत सरोही उधमपुर के नए थाना प्रभारी बने

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। एसएसपी उधमपुर अमोद अशोक नागपुरे ने जिले के अधीन विभिन्न थाना क्षेत्रों में बड़ा फेरबदल किया है। आईपीएस अभिजीत सरोही को उधमपुर थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

जारी किए गए निर्देशों के मुताबिक डीपीओ उधमपुर में तैनात आईपीएस अभिजीत सरोही को उधमपुर थाना प्रभारी जबकि वर्तमान उधमपुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर पूरब सिंह को इंचार्ज ईएसयू लैब नियुक्त किया गया। पुलिस थाना रामनगर में तैनात इंस्पेक्टर अनिल कुमार शर्मा को डीपीएल उधमपुर में आरआई, पुलिस थाना कुद से इंस्पेक्टर पदम देव सिंह को डीपीएल उधमपुर में डीएसपी डीएआर का पीए, पुलिस पोस्ट टिकरी के पीएसआई मनवीर सिंह को रामनगर का थाना प्रभारी, रेहंबल में तैनात पीएसआई रिदम शर्मा को आईसी के रूप में पुलिस पोस्ट टिकरी, पुलिस पोस्ट रोन दोमेल से पीएसआई योगेश्वर मनहोत्रा को थाना प्रभारी कुद, पुलिस थाना उधमपुर से पीएसआई अभिनव भट्टी को पुलिस पोस्ट रोन दोमेल का आईसी, पुलिस पोस्ट डुडू के पीएसआई वरुण शर्मा को उधमपुर थाने में आईओ, पुलिस स्टेशन रामनगर से पीएसआई सतनाम सिंह को पीपी डुडू में आईसी, पुलिस पोस्ट कुद से पीएसआई गुरविंदर सिंह को पुलिस थाना रहेंबल में आईओ और पुलिस स्टेशन रामनगर से पीएसआई शक्ति सिंह का तबादला कर पुलिस थाना उधमपुर में आईओ नियुक्त किया गया है। यह निर्देश तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें