फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: बारादरी में दो कार की टक्कर में आठ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। पौनी जाने वाले मार्ग पर बारादरी में चिनाब पुल पर शनिवार दोपहर को दो कारों की टक्कर में आठ लोग घायल हो गए। बताया जाता है कि दोनों कारें एक दूसरे की विपरीत दिशा में आ रही थी। इसी दौरान पुल पर दोनों की टक्कर हुई। दुर्घटना में घायल लोगों की पहचान सुमन पत्नी अशोक कुमार, मोहित कुमार पुत्र मुकेश कुमार, कुणाल पुत्र अशोक कुमार, नेहा पत्नी कुणाल, रणबीर पुत्र कुणाल और राकेश कुमार सभी निवासी दिल्ली के रूप में हुई है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि यह सभी लोग कटड़ा में माता वैष्णो देवी के दर्शन कर रियासी की तरफ घूमने निकले थे। अंदाजा लगाया जा रहा है कि उक्त यात्री शिवखोड़ी में भोलेनाथ के दर्शन करने के लिए आए थे। दुर्घटना में अन्य घायलों की पहचान लाल हुसैन और उनकी पत्नी बेगम जान निवासी सुरनकोट जिला पुंछ के रूप में हुई है। दुर्घटना के बाद पुल पर वाहनों की लंबी कतार लग गई व जाम की स्थिति बनी रही। मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम को खुलवा वाहनों की आवाजाही सुचारू की। सभी घायलों को जिला अस्पताल में लाया गया, जहां उनका उपचार हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें