फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: जखैनी चौक से कल रवाना होगी कावड़ यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। हर वर्ष की तरह विश्व हिंदू परिषद की ओर से कावड़ यात्रा का आयोजन 14 फरवरी को किया जा रहा है, जोकि उधमपुर के जखैनी चौक से शुरू होकर चिनैनी के सुद्धमहादेव में भगवान शिव के जलाभिषेक के साथ संपन्न होगी।
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद के प्रधान सुदेश शर्मा ने बताया कि यात्रा सुबह 10 बजे जखैनी चौक से पैदल और वाहनों के माध्यम से निकलेगी। चार साल पहले यात्रा के आयोजन करने का निर्णय लिया गया था, जिसके बाद से प्रत्येक वर्ष श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली जा रही है। उधमपुर से यात्रा समरोली और चिनैनी स्थित छोटा अमरनाथ मंदिर की गुफा पहुंचेगी। इसके बाद गौरी कुंड में विश्राम करेगी, जहां सदैव पवित्र जलधारा देविका के रूप में अवतरित रहती है। देविका जिसे गंगा की बडी बहन माना जाता है, वहां से कावड़ में जल भरकर श्रद्धालु पैदल यात्रा करते हुए सुद्धमहादेव के लिए प्रस्थान करेंगे। सुद्धमहादेव में भगवान शिव का विधि-विधान से जलाभिषेक किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित संतों व महंताें की ओर से धार्मिक प्रवचन के माध्यम से भक्तों का मार्गदर्शन किया जाएगा। उन्होंने तमाम भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में यात्रा में शामिल होने की अपील की। इस मौके पर जिला मंत्री सुभाष, महिला संयोजक विमला देवी, बजरंग दल के संयोजक परवीन तथा उपाध्यक्ष गीता देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें