फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: शहर के वार्ड नंबर 11 से संबल-सुई तक पहुंचना हुआ दुश्वार

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। शहर के बीचोबीच गुजर रहे पुराने जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित वार्ड नंबर 11 से लगते त्रिकुटा नगर वेस्ट से सुई पंचायत को जाने वाली मुख्य सड़क की हालत बद से बदतर हो गई है। इसकी वजह से जहां यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है, वहीं स्थानीय लोगों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शहर के वार्ड नंबर 11 में पड़ते त्रिकुटा नगर वेस्ट को जाने वाली रोड संबल- सुई इलाके को शहर के साथ जोड़ती है। इसके चलते सैकड़ों लोग इस मार्ग से सफर करते हैं। यह मार्ग आगे जाकर क्रिमची-मानसर और जेल रोड को भी जोड़ता है लेकिन त्रिकुटा नगर से लगती सड़क का अधिकतर हिस्सा उखड़ा हुआ है। सड़क पर बिखरे कंकर हादसों को न्योता दे रहे हैं। इसकी वजह से इस सड़क से सफर करने वाले यात्रियों को तो परेशानी का सामना करना पड़ ही रहा है परंतु स्थानीय लोगों को भी काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं।

स्थानीय निवासी दीपक शर्मा, विशाल और अंकुर ने बताया कि वार्ड से लगती सड़क का अधिकतर हिस्सा कंकर में तबदील हो चुका है। जगह-जगह उबड़ खाबड़ सड़क और गड्ढों की वजह से हादसे की आशंका बनी रहती है। बच्चों का घर से बाहर खेलना तक दुश्वार हो गया है। खासकर दोपहिया वाहन चालक आए दिन हादसे का शिकार होते रहते हैं। उनकी मांग है कि सड़क की मरम्मत कराई जाए ताकि प्रत्येक वर्ग को हो रही परेशानी से निजात मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें