फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: श्री राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा के दो वर्ष पूर्ण होने पर प्रभात फेरी निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण- प्रतिष्ठा के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शहर में धार्मिक उत्साह और भक्ति का वातावरण देखने को मिला। शहर के कोर्ट रोड और व्यापार मंडल के कार्यालय के बाहर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के कार्यालय के बाहर और कोर्ट रोड में कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्री राम की विधिवत पूजा-अर्चना और जयकारों के साथ हुई। शिव मंडली की तरफ से सुबह 6.30 बजे प्रभात फेरी निकाली गई। इसमें भक्तों के साथ-साथ महिलाओं ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। फेरी कोर्ट रोड से शुरू होकर रामनगर चौक और धार रोड से होकर वापस कोर्ट रोड पर समाप्त हुई। इसके बाद सुबह 10 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में प्रसाद के रूप में शुद्ध और सात्विक भोजन की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें