फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: दांतों की समस्या से बचाव के लिए ज्यादा मीठा न खाएं

विज्ञापन
मरीजों के दांतों की जांच करते हुए दंत चिकित्सक। - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
उधमपुर। सर्दी में लोग गुड़ और घी का अधिक सेवन करते हैं, क्योंकि इसे सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। जरूरत से ज्यादा मीठे और चिपचिपे पदार्थ खाने से दांतों की समस्याएं बढ़ सकती हैं। खासकर दांतों में ठंड, सेंसिटिविटी और कीड़ा लगने की शिकायत आम हो जाती है।
विज्ञापन

विशेषज्ञों के अनुसार गुड़ और घी दांतों में चिपक जाते हैं। कम पानी पीने के कारण दांतों में कैविटी व बदबू भी आ सकती है। यदि सही तरीके से सफाई न की जाए तो बैक्टीरिया बढ़ने का कारण रहता है, जिससे दांत खराब होने लगते हैं। ठंडे पानी के कारण दांतों में दर्द, झनझनाहट या मसूड़ों में सूजन जैसी शिकायतें बढ़ जाती हैं। ऐसी में तुरंत डाक्टर से सलाह लें।
अक्सर लोग यह मानते हैं कि बच्चों के दांत खराब हो जाएं तो बड़ी समस्या नहीं है क्योंकि बाद में दांत अपने आप गिर जाते हैं। लेकिन दंत चिकित्सकों का कहना है कि यह सोचना गलत है। दूध के दांतों में एक बार कीड़ा लग जाए तो इसका असर स्थायी दांतों पर भी पड़ता है। इसलिए सही तरीके से सफाई और समय पर उपचार जरूरी है।
विज्ञापन

डॉ. साक्षी महाजन ने बताया कि दांतों को स्वस्थ रखने के लिए नियमित देखभाल करें। दिन में कम से कम दो बार सुबह और रात को सोने से पहले दांतों को अच्छी तरह साफ करना चाहिए। गुनगुने पानी में थोड़ा सा नमक मिलाकर कुल्ला करना भी लाभकारी है। इससे मुंह के बैक्टीरिया कम होते हैं और मसूड़ों की सूजन से राहत मिलती है। सही खान-पान से दांतों की समस्याओं से बचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें