फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: आर्मी वुमन वेलफेयर एसो. नॉर्दर्न कमांड को 10,500 सैनिटरी नैपकिन सौंपे

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। एफआईसीसीआई एफएलओ जम्मू, कश्मीर और लद्दाख ने आर्मी पब्लिक स्कूल उधमपुर में मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें आर्मी वुमन वेलफेयर एसोसिएशन नॉर्दर्न कमांड को 10,500 सैनिटरी नैपकिन सौंपे गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम एफआईसीसीआई एफएलओ और एनआईआईएनई द्वारा संयुक्त रूप से शुरू की गई एक राष्ट्रीय पहल का हिस्सा है। इसका उद्देश्य भारत के विभिन्न शहरों में 21 फलो चैप्टर में 2,50,000 सैनिटरी नैपकिन वितरित करना है। इस पहल का उद्देश्य स्वास्थ्य शिक्षा के एक महत्वपूर्ण पहलू के रूप में मासिक धर्म स्वच्छता पर ध्यान देना है, खासकर युवा किशोरियों के बीच। यह कार्यक्रम एफआईसीसीआई एफएलओ की चेयरपर्सन आरती चौधरी के नेतृत्व में आयोजित किया गया।
उत्तरी कमांड के तहत 13 स्कूलों में लगभग 13,000 किशोरियों तक पहुंचकर जागरूकता सत्र ने एक महत्वपूर्ण प्रभाव डाला। एसएमवीडी नारायणा अस्पताल की सीनियर कंसल्टेंट गायनेकोलॉजी डॉ. निधि रैना, डर्मेटोलॉजिस्ट और कॉस्मेटोलॉजिस्ट डॉ. पाल्की शर्मा और आयुर्वेदिक न्यूट्रिशनिस्ट कनुप्रिया गर्ग ने विशेषज्ञ जानकारी साझा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें