फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिले में वीरवार को मौसम में बदलाव आया। धूप निकलने से लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत मिली। शहर में पिछले कुछ दिनों से लगातार खराब मौसम देखने को मिल रहा था। घना कोहरा, ठंडी हवाएं और आसमान में छाए बादलों के कारण ठंड काफी बढ़ गई थी। खासकर सुबह और शाम के समय ठंड का असर ज्यादा महसूस किया जा रहा था। वीरवार को मौसम ने करवट ली और आसमान साफ होते ही तेज धूप निकल आई। धूप निकलने के बाद तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे लोगों को दिन के समय ठंड से काफी हद तक राहत मिली। धूप खिलते ही लोग घरों से बाहर निकले और खुले स्थानों पर धूप सेंकते नजर आए। बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के लिए यह धूप किसी राहत से कम नहीं रही।
विज्ञापन

धूप निकलने से बाजारों में फिर से चहल-पहल देखने को मिली और आम जनजीवन सामान्य होता नजर आया। लोगों का कहना है कि लगातार ठंड के बाद धूप निकलना बेहद सुकून देने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें