उधमपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत पुनर्वास मॉड्यूल पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन दूसरा बैच शुरू हुआ। प्रधानाचार्य डॉ. प्रमोद कलसोत्रा के मार्गदर्शन में जानकारी प्रदान की गई।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल मनहास के प्रशासनिक नियंत्रण में कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जमीनी स्तर पर मादक द्रव्यों के सेवन से संबंधित विकारों के प्रति सामुदायिक प्रतिक्रिया को मजबूत करना है। जिला क्षय रोग अधिकारी और मानसिक स्वास्थ्य के नोडल अधिकारी डॉ. अनिल सलोच, काउंसलर अरविंद माथुर, डॉ. सरिता आर्य गुप्ता, अभिलाषा देवी और सरोज देवी जैसे मास्टर ट्रेनर्स प्रतिभागियों को तकनीकी जानकारी प्रदान कर रहे हैं। कार्यक्रम में नशे की बीमारी की जल्द पहचान, काउंसलिंग तकनीक, रेफरल प्रक्रिया, सामुदायिक लामबंदी और नशा छोड़ने के बाद दोबारा उसकी चपेट में आने से रोकने जैसे विषयों पर जोर दिया जा रहा है। जिले के शिक्षक और पैरामेडिकल स्टाफ प्रशिक्षण में भाग ले रहे हैं। यहां डॉ. गुरजीत कौर उपस्थित रहीं।