फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में मौजूद तीन आतंकियों का जल्द होगा सफाया : एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। वर्ष 2025 में रामनगर और मजालता के बीच कई बार आतंकियों ने अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई।
विज्ञापन

इनके सफाए के लिए पुलिस और सुरक्षा बलों का सर्च आपरेशन लगातार जारी है। बुधवार को रामनगर के गांव जोफड़ में ग्राउंड जीरो पर तैनात एसएसपी अशोक अमोद नागपुरे ने जिले में तीन आतंकियों की मौजूदगी की पुष्टि करते हुए उनके जल्द ही सफाए का ऐलान किया। वर्ष 2025 में हासिल की गई उपलब्धियों और नववर्ष की रणनीतियों को साझा करते हुए एसएसपी ने बताया कि उधमपुर को नशा मुक्त बनाने के लिए छेड़े गए अभियान के दौरान 153 नशा तस्करी के मामलों में 203 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें 17 को पीआईटी-एनडीपीएस के तहत जेल भेजा गया जबकि 77 मामलों में 98 आरोपियों को दोष सिद्ध होने पर सजा दिलवाई गई, जबकि 28 मामलों में 75 तस्करों की अवैध रूप से अर्जित की गई 21 करोड़ की संपत्ति जब्त की गई। साथ ही 56 खातों को सीज कर 18 लाख रुपये की राशि को जब्त किया गया। एक आरोपी की 5 करोड़ की संपत्ति को जमींदोज कर दिया गया। आधुनिक तंत्र जांच में आरोपियों के खिलाफ जीपीएस एंकलेट का इस्तेमाल करने वाली प्रदेश में उधमपुर पुलिस पहली पुलिस बनी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें