फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पांचवी मंजिल पर पाइप चढ़ाते समय रस्सी टूरी, सिर पर गिरने से ठेकेदार की मौत

विज्ञापन
जीएमसी के बाहर ठेकेदार की मौत पर घटनास्थल पर विलाप करते साथ व कर्मी।  - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
उधमपुर। जीएमसी उधमपुर में निर्माण कार्य की निगरानी में तैनात ठेकेदार के सिर पर पाइप गिरने से मौत हो गई। हादसा रस्सी टूटने से हुआ। पाइप को निर्माणाधीन पांचवी मंजिल पर चढ़ाया जा रहा था। ठेकेदार संजीव शर्मा जम्मू के छन्नी के रहने वाले थे।
विज्ञापन

संजीव शर्मा उधमपुर में चल रही बहुमंजिला पार्किंग, टाउन हाल स्थित मल्टीपपर्स हाल सहित एसोसिएटेड जीएमसी में चल रही करोड़ों की अहम परियोजनाओं में निगरानी का कार्य कर रहे थे। बुधवार को वह जीएमसी परिसर पहुंचे थे। इस दौरान निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत पर रस्सी के माध्यम से पाइप को पांचवीं मंजिल पर चढ़ाया जा रहा था। अचानक रस्सी टूटने से पाइप सीधा नीचे खड़े ठेकेदार पर आ गिरी। मौके पर मौजूद अन्य साथियों एवं निर्माण कर्मियों ने उन्हें जीएमसी में भर्ती कराया लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत लाया घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में रखवाकर परिजनों को सूचना दी गई। शाम को पुलिस की मौजूदगी में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया।
सुरक्षा उपायों को लेकर लापरवाही
घटना को लापरवाही भी सामने आ रही है। एक तो ठेकेदार की तरफ से सुरक्षा हेलमेट नहीं पहना गया था। वहीं, पाइप ऊपर चढ़ाते समय नीचे जाला नहीं लगाया था। अगर इन सुरक्षा उपायों को अपनाया होता तो ठेकेदार की जान बच सकती थी। हादसे की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे उधमपुर के विधायक पवन गुप्ता ने भी गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस दुखद घटना ने परिवार को क्षति पहुंचाई है। उसकी पूर्ति कभी नहीं की जा सकती। भगवान उन्हें इस दुख को सहन करने की हिम्मत दे।
विज्ञापन


मुख्य सुरक्षा उपाय

- व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई): हर श्रमिक को कार्य के अनुसार हेलमेट, सुरक्षा चश्मे, दस्ताने, सुरक्षा जूते (स्टील-टो), और हार्नेस पहनना चाहिए।

- कार्यस्थल को सुरक्षित बनाना: खाइयों और गड्ढों को सुरक्षित रूप से ढकें या उनके चारों ओर अवरोधक लगाएं।

- बिजली के उपकरणों और केबलों का सही संचालन करें और उन्हें सुरक्षित रखें।

- मशीनों और उपकरणों का नियमित निरीक्षण करें.

पहुंच नियंत्रण: केवल अधिकृत लोगों को ही निर्माण स्थल पर प्रवेश की अनुमति दें और साइट को सुरक्षित बनाएं।

कार्य करने का सही तरीका: भारी सामान उठाते समय सही तकनीक का प्रयोग करें।

ढीले कपड़े, गहने और लटकने वाली चीजें न पहनें, जो मशीन में फंस सकती हैं.

आपातकालीन तैयारी: आग बुझाने के उपकरण, प्राथमिक उपचार किट और खराब मौसम के लिए तैयारी रखें।

जागरूकता और प्रशिक्षण: श्रमिकों को संभावित खतरों और उनसे बचाव के तरीकों के बारे में प्रशिक्षित करें और मानसिक स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें।

कोट

किसी काम के आवंटन के दौरान सुरक्षा उपायों का पालन करना निर्माण एजेंसी के कार्य का हिस्सा होता है। इसे एजेंसी को सख्ती से अमल में लाना अनिवार्य है। जिले में चल रहे अन्य निर्माण कार्यों की भी जांच की जाएगी और सुरक्षा उपायों से जुड़े नियमों का उल्लंघन करने वाले सभी कार्यों को बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


- सुनील ठुस्सू, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें