उधमपुर। नशीले पदार्थों की तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नशा तस्करी के आरोपी की लगभग 1.20 करोड़ रुपए की अचल और चल संपत्ति कुर्क की है। आरोपी के खिलाफ पुलिस स्टेशन रेहंबल में एफआईआर दर्ज है।
कुर्क की गई संपत्ति वाहिद मकबूल मीर निवासी शिलवेट, सुंबल, जिला बांदीपोरा की है। कुर्क की गई संपत्तियों में 8 मरला जमीन पर बना दो मंजिला रिहायशी मकान, टिपर शामिल हैं। जांच के दौरान आरोपी के पिछले संपर्कों के आकलन से पता चला कि आरोपी ने ये संपति नशे की तस्करी से मिले पैसों से खरीदी थी। इन नतीजों के आधार पर सक्षम अथॉरिटी ने कुर्की का निर्देश जारी किया।