उधमपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के उधमपुर विभाग की दो दिवसीय बैठक पटनीटॉप में संपन्न हुई। बैठक 20 से 21 दिसंबर तक चली। इसमें उधमपुर, रामबन और रियासी जिलों के प्रमुख कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि विद्यार्थी परिषद भारत का सबसे बड़ा छात्र संगठन है, जो राष्ट्रीय पुनर्निर्माण के लक्ष्य के साथ विद्यार्थियों को नेतृत्व और सेवा के अवसर प्रदान करता है। बैठक में संगठन को सुदृढ़ करने के लिए विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई, जिनमें सदस्यता अभियान, इकाई गठन, सुपर 60 कार्यक्रम, सिविल सर्विसेज पर संगोष्ठी, पंच परिवर्तन, कार्यालय व्यवस्था, डॉक्यूमेंटेशन, खेलो भारत आदि शामिल थे।
इस बैठक में जम्मू-कश्मीर प्रांत के प्रांत अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। उधमपुर विभाग संयोजक आकृति ठाकुर ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद निरंतर छात्र हित और राष्ट्र हित के लिए कार्य करता रहता है। बैठक हर तीन महीने में आयोजित की जाती है, जिसमें पिछले कार्यों का मूल्यांकन और अगले तीन महीने की कार्ययोजना तैयार की जाती है। यह बैठक उसी अखंड प्रयास की एक कड़ी थी और अब आगे भी हम निरंतर लगे रहेंगे।