फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: शिक्षक के तबादले पर सीईओ कार्यालय के बाहर प्रदर्शन

विज्ञापन
 मास्टर के तबादले पर सीईओ कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते छात्र व अन्य। - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
उधमपुर। सरकारी हाई स्कूल किथर चिरडी में शिक्षक के तबादले के विरोध में छात्रों और अभिभावकों ने मुख्य शिक्षा अधिकारी के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों छात्रा रेखा देवी, पंचायत प्रतिनिधि और अभिभावकों ने बताया कि उनके स्कूल में पहले ही स्टाफ की कमी है और जो एक शिक्षक स्कूल को अच्छी तरह से चला रहा था, उस शिक्षक को भी स्थानांतरित कर दिया गया। इस वजह से विद्यार्थियों की शिक्षा पर अब और ज्यादा प्रभाव पड़ेगा।
विज्ञापन

उन्होंने मांग करते हुए कहा कि स्कूल में स्टाफ की कमी को पूरा किया जाए। साथ ही साथ जिस शिक्षक को स्थानांतरित किया गया है, उन्हें वापस भेजा जाए ताकि विद्यार्थी सही तरह से शिक्षा ग्रहण कर सकें। शिक्षक के तबादले से लगभग 250 बच्चों की शिक्षा प्रभावित होगी। खासकर स्कूल में 13 शिक्षकों में से मात्र 6 शिक्षक नियुक्त किए गए हैं।
इस बारे में डिप्टी चीफ एजूकेशन आफिसर डाॅ. कल्पना जसरोटिया ने बताया कि स्कूल मास्टर का तबादला ट्रांसफर पालिसी के तहत किया गया है। उनके स्थान पर दूसरे मास्टर की तैनाती की गई है। स्कूल में शिक्षकों की कमी उनके संज्ञान में है। प्रस्ताव भेजा गया है और उम्मीद है कि जल्द तैनाती कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें