जिला जेल का दौरा करने पहुंची डालसा की टीम।
- फोटो : udhampur news
उधमपुर। जिला लीगल सर्विस अथॉरिटी (डालसा) के प्रतिनिधिमंडल ने जिला जेल का दौरा किया। चेयरमैन एवं प्रमुख जिला सत्र न्यायाधीश वरिंदर सिंह भाउ के नेतृत्व में टीम ने बैरक, वॉशरूम, मेडिकल रूम, सफाई और खाने की क्वालिटी की जांच की। कैदियों से बातचीत करके उन्होंने समस्याओं को सुना। कैदियों ने सांस्कृतिक गानों और नृत्यों सेभावनाएं दिखाई। टीम में डीसी सलोनी राय, डालसा सचिव सुमित शर्मा, एलएडीसी चीफ पवन गुप्ता, एलएलबी इंटर्न दिया केसर शामिल थे। जेल के सुपरिंटेंडेंट मोहम्मद इरफान खान ने दौरे में मदद की।