कपड़ों की दुकान में मखमल के सूट की खरीददारी करती हुई महिला।
- फोटो : udhampur news
उधमपुर। सर्दियों में मखमल के सूट महिलाओं की पहली पसंद बनते जा रहे हैं। सूट न केवल गर्माहट देते हैं बल्कि शाही दिखने की वजह से खास माैकों, शादियों और त्योहारी सीजन में पसंद बन रहे हैं। फैशन डिजाइनर्स के अनुसार कढ़ाई और गहरे रंगों वाले मखमल के सूट की मांग लगातार बढ़ रही है।
जरी वर्क और स्टोन वर्क वाले सूट खास आकर्षण बने हैं। बुटीक और ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म पर भी अच्छी बिक्री हो रही हैं। दुकानदारों का कहना है कि महिलाएं अब मैरून, बोतल ग्रीन, नेवी ब्लू और ब्लैक में मखमल के सूट ज्यादा चुन रही हैं। राकेश गुप्ता के अनुसार 1200 से 5000 रुपये तक मखमल के सूट बाजार में उपलब्ध है। साथ ही बिना वर्क के साधारण मखमल का सूट 250 में भी है। अलग-अलग डिजाइन के हिसाब से दाम भी भिन्न है। अधिकतम लोग दो हजार और 2500 के बीच मखमल के सूट को लेना पसंद कर रहे हैं।