फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: विजय दिवस पर 1971 के शहीदों के बलिदान को किया नमन

विज्ञापन
विजय दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए पूर्व सैनिक व अति​थिगण। - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
उधमपुर। मेजर नारायण सिंह वीर चक्र चौराहे पर स्थित शहीदी स्मारक स्थल पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की ओर से विजय दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इसमें बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि 16 दिसंबर 1971 में पाकिस्तान को मात देकर भारत की ऐतिहासिक जीत पर आज का दिन विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। कार्यक्रम के दौरान देश के लिए शहीद हुए वीर सैनिक योद्धाओं को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए और अपनी जान की बाजी लगाकर देश के लिए जीत हासिल करने वाले वीर सेनानियों को नमन किया गया।
श्रद्धांजलि समारोह में एडीसी प्रेम सिंह विशेष रूप से उपस्थित हुए। इस मौके पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद उधमपुर के प्रधान कर्नल बलवंत सिंह ने कहा कि 1971 की पाकिस्तान पर जीत एक ऐतिहासिक जीत थी। इसमें भारत के बहादुर सैनिकों ने पाकिस्तान के 93000 सैनिकों को आत्मसमर्पण करने पर मजबूर किया था। यह इतिहास के किसी देश की फौज के लिए सबसे बड़ा आत्मसमर्पण था। उन्होंने देश के युवाओं को नशे से दूर रह कर अपने आप को देश सेवा के लिए समर्पण करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में स्कूल के छात्र छात्राओं एवं एनसीसी कैडेटों के साथ-साथ सभी गणमान्य लोग मौजूद थे। इनमें शहीद कैप्टन तुषार महाजन के पिता देवराज गुप्ता, पूर्व मुख्य शिक्षा अधिकारी एसके गंडोत्रा, हैप्पी मॉडल स्कूल के प्रिंसिपल डॉ. विक्रम गुलाटी के अलावा 1971 की जंग में हिस्सा लेने वाले सूबेदार मेजर मान सिंह, सूबेदार मेजर शंकर सिंह, सूबेदार साधु राम भी विशेष रूप से मौजूद थे। कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट, स्कूली छात्राओं, स्थानीय लोगों के अलावा शहीदों के परिजन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें