फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: शहर में अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की तैयारी में नगर परिषद

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। शहर में दुकानों के बाहर लगातार बढ़ रहे अतिक्रमण और जगह- जगह अवैध पार्किंग के खिलाफ जिला प्रशासन कड़ा रुख अपनाने की तैयारी में है। इसके चलते नगर परिषद मुख्य बाजारों में घोषणा करवाकर व्यवस्था को दुरुस्त करने और जल्द ही कड़ी कार्रवाई की चेतावनी जारी कर रहा है।
विज्ञापन

शहर के सलाथिया चौक से लेकर रामनगर चौक, मुखर्जी बाजार, गोल मार्केट, मेन बाजार आदि इलाकों में अवैध अतिक्रमण के चलते लगातार अव्यवस्था फैलती जा रही है। खासकर गोल मार्केट में आम आदमी और ग्राहकों की सुविधा के लिए निर्मित किए गए फुटपाथों पर भी कई व्यापारियों ने स्थायी व अस्थायी दोनों रूप से कब्जा कर रखा है। इससे बाजार में खरीदारी के लिए आने वाले ग्राहकों को फुटपाथ का कोई भी लाभ नहीं मिल पा रहा है।
इसी समस्या से निपटने और बाजारों को आम आदमी की सहूलियत के लिए व्यवस्थित करने के उद्देश्य से जिला विकास आयुक्त सलोनी राय के दिशा निर्देश पर जल्द ही कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। इसके चलते नगर परिषद की ओर से सबसे पहले व्यापारियों को घोषणा कर अतिक्रमण हटाने की मोहलत दी जा रही है। चेतावनी के बावजूद भी अगर कोई व्यापारी सहयोग करने में तैयार नहीं होता है तो प्रशासन की ओर से शहर में उच्च स्तरीय अतिक्रमण विरोधी मुहिम चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें