उधमपुर। संत ईश्वर भारती विद्या मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल नैनसू में आयोजित पांच दिवसीय बुनियादी जन सुरक्षा व आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण तीसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान छात्रों को आपदा प्रबंधन की जानकारी दी गई।
कार्यशाला सिविल डिफेंस के निर्देशन में आयोजित की जा रही है। इसका उद्देश्य छात्रों को जीवन रक्षा, आपातकालीन तैयारियों और आपदा प्रबंधन कौशल से लैस करना है। उद्घाटन समारोह की शुरुआत पारंपरिक दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद बच्चों को प्राथमिक उपचार की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में समन्वयक एचसी सुदेश कुमार, इंस्पेक्टर सार्जेंट कर्णवीर सिंह, एसपीओ राहुल शर्मा और एसपीओ भीम सिंह की टीम ने बच्चों का मार्गदर्शन किया।
तीसरे दिन छात्रों को बुनियादी आपदा प्रबंधन तकनीक, प्राथमिक चिकित्सा और आपातकालीन तैयारियों के प्रोटोकॉल से परिचित कराया गया। यह प्रशिक्षण सप्ताह भर चलेगा।