फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: बटियाड़ी से बैरी गांव की सड़क 11 साल बाद भी नहीं हो पाई पक्की

विज्ञापन
बटियाड़ी-बैरी मार्ग, जिसे 11 साल बाद भी पक्का नहीं किया गया है। - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
उधमपुर। रामनगर की पंचायत कघोट के बटियाड़ी गांव में मुख्य सड़क से बैरी गांव के लिए बनी कच्ची सड़क को 11 साल बाद भी पक्का नहीं किया गया है। इसके कारण लोगों को आवाजाही को लेकर काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक इस कच्ची सड़क पर दोपहिया वाहन चालक जान जोखिम में डालकर गुजरते हैं लेकिन चौपहिया वाहनों की आवाजाही अभी तक संभव नहीं हो पाई है। इसलिए गांव तक सड़क की पहुंच होने के बाद भी उन्हें इसका उचित लाभ नहीं मिल पा रहा है।
ग्रामीणों के मुताबिक लोक निर्माण विभाग की तरफ से साल 2014 में लगभग तीन किलोमीटर की सड़क को बनाने का काम शुरू किया गया था। ग्रामीणों को उम्मीद बंधी थी कि गांव तक सड़क बनने से उन्हें लाभ मिलेगा लेकिन आज करीब एक दशक का समय बीत जाने के बाद भी इसे पक्का नहीं किया गया है। इसके चलते बारिश होने पर यह बरसाती नाले के रूप में बदल जाती है। इससे पैदल आवागमन भी बाधित हो जाता है।
विज्ञापन





कोट
सड़क को बनाने का काम शुरू हुआ था तो लोगों में उम्मीद जगी थी कि जल्द ही गांव तक पक्की सड़क पहुंचेगी। लोगों को पैदल आवाजाही से राहत मिलेगी। आज 11 साल बाद भी यह सड़क पक्की नहीं हो पाई है। यह काफी निराशाजनक है।
-
पंडित सत्यमूर्ति, स्थानीय निवासी


इस कच्चे और उबड़-खाबड़ मार्ग से गुजरना बेहद मुश्किल है। स्कूल जाने वाले बच्चों, गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गाें को आवाजाही को लेकर काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। सरकार और प्रशासन से अपील है कि इस सड़क के अधूरे काम को पूरा कर राहत दिलाई जाए।
- बालकृष्ण, स्थानीय निवासी
यह सड़क न सिर्फ बटियाड़ी पंचायत के लिए फायदेमंद है बल्कि पुंडला, बैरी और आसपास के गांव के लोगों की आवाजाही का मुख्य साधन है। समय के साथ ग्रामीणों की समस्या भी लगातार बढ़ती जा रही है। प्रशासन से मांग है कि जल्द सड़क को बनाकर राहत दिलाई जाए।
-दीवान चंद ,स्थानीय निवासी



बरसात के दिनों में यह मार्ग इतना अधिक बदहाल हो जात है कि इससे मवेशियों का गुजरना भी कठिन हो जाता है। ग्रामीण हर साल इसे पैदल चलने योग्य बनाते हैं, लेकिन फिर भी इस सड़क पर ठीक ढंग से आने जाने में परेशानी होती है।
विज्ञापन

- रीता देवी, पूर्व सरपंच
-
सड़क के निर्माण कार्य के लिए नाबार्ड के तहत प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। मंजूरी मिलने के बाद सड़क को बनाने का काम पूरा किया जाएगा।
सुनील भारद्वाज, विधायक, रामनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें