कटड़ा। धर्मनगरी में जिला पुलिस ने रविवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से हेरोइन बरामद की। पुलिस टीम ने सूल में एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका। वह कटड़ा की तरफ से टिकरी की ओर पैदल जा रहा था। आरोपी की पहचान वरुण सिंह निवासी सूल कटडा, जिला रियासी के रूप में हुई। उसके पास से 4 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इस संबंध में पुलिस स्टेशन कटडा में एफआईआर दर्ज की गई है।