फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: अभाविप का सदस्यता अभियान संपन्न, 4563 नए कार्यकर्ता जुड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने अपने सदस्यता अभियान को सफलतापूर्वक संपन्न किया। इसमें कुल 4563 सदस्य बनाए गए। यह अभियान पिछले एक महीने से चल रहा था, जिसमें कार्यकर्ताओं ने जिले के 28 स्कूलों एवं 5 महाविद्यालय में संपर्क किया और विभिन्न टोलियों के माध्यम से सदस्यता अभियान चलाया।
विज्ञापन

अभियान में विभिन्न कॉलेजों के विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिनमें डिग्री कॉलेज उधमपुर, गर्ल्स कॉलेज उधमपुर और रामनगर कॉलेज के कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यकर्ताओं ने विद्यार्थियों को संगठन के उद्देश्यों और गतिविधियों के बारे में जानकारी दी और उन्हें सदस्यता के लिए प्रेरित किया। जिला संयोजक दीपिका खजूरिया ने बताया कि विद्यार्थी परिषद निरंतर छात्र हित और राष्ट्र हित में कार्य कर रही है और इसी विषय को ध्यान में रखते हुए सदस्यता अभियान चलाया गया।
हाल ही में देहरादून में संपन्न हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय अधिवेशन में राष्ट्रीय महामंत्री ने बताया कि पूरे भारत में सदस्यता अभियान के तहत 76,98,448 सदस्य बनाए गए हैं जिसके कारण अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद को विश्व के सबसे बड़ा छात्र संगठन का कीर्तिमान मिला है । उन्होंने बताया कि यह अभियान देश भर में विद्यार्थियों को एकजुट करने और उनके अधिकारों की आवाज उठाने के लिए चलाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें