चिनैनी। चिनैनी- घोरडी विधानसभा क्षेत्र में विकास की गति को नई दिशा देते हुए विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया ने विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं का विधिवत शुभारंभ किया।
विकास कार्यों में चौका नाला (कोसर) में लगभग 15 लाख रुपये की लागत से चारदीवारी निर्माण शामिल था, जिसका उद्देश्य स्थानीय संरचनाओं की सुरक्षा तथा सार्वजनिक सुविधाओं के सुव्यवस्थित प्रबंधन को सुदृढ़ करना है। इसके साथ ही मानतलाई क्षेत्र में 90 लाख रुपये की लागत से टाइल वर्क प्रोजेक्ट का शुभारंभ किया गया है, जिससे इस धार्मिक एवं पर्यटन महत्व वाले क्षेत्र के सौंदर्यीकरण और सुविधाओं में सकारात्मक बदलाव आएगा। चंम्पैडी सड़क पर लगभग 45 लाख रुपये की लागत से तीन अलग-अलग विकास कार्य भी मनकोटिया जी के नेतृत्व में शुरू किए गए।