किश्तवाड़। सहायक आयुक्त विकास किश्तवाड़ मनोज कुमार ने ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग किश्तवाड़ के तकनीकी स्टाफ के साथ एक व्यापक समीक्षा बैठक की। इसमें विभाग के सभी मदों के अंतर्गत बिलिंग स्थिति का आकलन किया गया।
समीक्षा के दौरान एसीडी ने पंचायत स्तर पर विभिन्न योजनाओं के तहत स्वीकृत सभी कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। प्रत्येक कनिष्ठ अभियंता व तकनीकी सहायक से कार्यों की प्रगति तथा बिलिंग से संबंधित जानकारी मांगी। उन्होंने संबंधित तकनीकी स्टाफ को निर्देश दिया कि सभी पूर्ण हो चुके कार्यों के बिल बिना किसी देरी के 12 दिसंबर 2025 तक हर हाल में जमा किए जाएं।