उधमपुर। संकल्प हब ने चाइल्ड हेल्पलाइन के सहयोग से राजकीय उच्च विद्यालय रिट्टी में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया।
कार्यक्रम के दौरान संकल्प टीम ने छात्रों को नशा मुक्त भारत अभियान, मिशन वात्सल्य की प्रायोजन योजनाओं, विवाह सहायता योजना और अन्य कल्याणकारी पहलों के बारे में जागरूक किया और बाल विवाह के विरुद्ध शपथ भी दिलाई।
सत्र के दौरान चाइल्ड हेल्पलाइन केस वर्कर संदीप ने छात्रों को बाल अधिकार, आपातकालीन चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 और बाल विवाह अधिनियम के प्रावधानों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को बाल दुर्व्यवहार, शोषण, हिंसा या बाल विवाह के किसी भी मामले की बिना किसी हिचकिचाहट के 1098 पर रिपोर्ट करने के लिए प्रेरित किया।
वितरण अभियान के तहत, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और एनएमबीए के अंतर्गत समाज कल्याण विभाग ने छात्रों को स्कूल बैग, कलाई घड़ी, शैक्षिक किट, स्लिंग बैग, स्किपिंग रोप जैसी सामग्री वितरित कीं। कार्यक्रम में शिक्षकों के साथ 80 छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।