फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: आज से श्री माता वैष्णो देवी संघर्ष समिति करेगी आंदोलन की शुरुआत

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड मेडिकल कॉलेज में विशेष समुदाय के बच्चों को ही दाखिला देने का विरोध जारी है। अब श्री माता वैष्णो देवी संघर्ष समिति मंगलवार से मांगों को लेकर जिला मुख्यालय से आंदोलन की शुरूआत करेगी। यह जानकारी सनातन धर्म सभा के प्रधान अमित गुप्ता ने दी।
विज्ञापन

गुप्ता ने कहा कि पिछले दिनों यूनिवर्सिटी में जारी हुई मेडिकल की मेरिट लिस्ट में अन्य समुदाय के बच्चों का चयन किया गया था। इसको लेकर जगह-जगह विरोध किया जा रहा है। कोई भी संगठन चयनित किए गए उस समुदाय के बच्चों के खिलाफ नहीं है लेकिन उन्हें श्री माता वैष्णो देवी से जुड़े संस्थान के बजाय अन्य संस्थानों में भेजा जाना चाहिए और उनकी जगह हिंदू समुदाय से जुड़े बच्चों को यूनिवर्सिटी में सीटें मिलनी चाहिएं।
इसके चलते श्री माता वैष्णो देवी संघर्ष समिति के बैनर तले जिला मुख्यालय में मंगलवार से शांति पूर्ण आंदोलन की शुरुआत की जा रही है। समिति को चैंबर आफ कामर्स, व्यापार मंडल, वकील, सनातन धर्म सभा, एबीवीपी सहित विभिन्न संगठनों के लोगों का समर्थन मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें