कटड़ा। धर्मनगरी में श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने पूरे क्षेत्र में व्यापक तलाशी अभियान चलाया। पुलिस की विशेष टीमों की तरफ से हर मार्ग सहित चौक चौराहे पर आने-जाने वाले व्यक्ति और वाहनों की कड़ी जांच की जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि को पहले ही रोककर क्षेत्र में सुरक्षा को चाक-चौबंद बनाया जा सके।
विज्ञापन
माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कटडा पुलिस ने कई नाकों पर अतिरिक्त जवान तैनात किए हैं। यात्रियों की नियमित जांच को सख्ती से लागू किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है। सुरक्षा जांच के दौरान पुलिसकर्मी श्रद्धालुओं की हर संभव मदद कर रहे हैं ताकि यात्रा सुरक्षित सुगम और व्यवस्थित बनी रहे।