फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: डॉ. जितेंद्र ने कमान अस्पताल में मोतियाबिंद शल्य चिकित्सा शिविर का लिया जायजा

विज्ञापन
कमान अस्पताल में मरीजों से बात करते डा. जतिंद्र सिंह। - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
उधमपुर। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कमान अस्पताल उत्तरी कमान उधमपुर में चल रहे विशाल मोतियाबिंद शल्य चिकित्सा नेत्र शिविर का दौरा किया।
विज्ञापन

मंत्री ने उपचाराधीन रोगियों, पूर्व सैनिकों, अस्पताल के अधिकारियों और शल्य चिकित्सा दल से बातचीत की। उन्होंने स्थानीय लोगों के लिए इस तरह के आयोजन के लिए सेना के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि उत्तरी कमान हमेशा से जम्मू-कश्मीर के लोगों के कल्याण में अग्रणी रही है। उन्होंने नई दिल्ली स्थित आर्मी हॉस्पिटल (आरएंडआर) की विशेष सर्जिकल टीम के प्रयासों की सराहना की, जो क्षेत्र के लोगों को नवीनतम तकनीकों के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण मोतियाबिंद सर्जरी प्रदान करने के लिए उधमपुर तक आई है। यह शिविर 22 नवंबर को समाप्त होगा और उधमपुर, डोडा, राजोरी, पुंछ, किश्तवाड़ और अन्य जिलों के दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लाभार्थी इससे लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन

वहीं अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर साझा करते हुए डाॅ. सिंह ने गुणवत्तापूर्ण नेत्र देखभाल सेवाएं प्रदान करने के लिए उत्तरी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा और पूरे स्टाफ को बधाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें