कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी यूनिवर्सिटी (एसएमवीडीयू) ने बी डिजाइन स्टूडेंट्स के लिए टिंकरिंग और प्रोडक्ट डेवलपमेंट पर एक तीन दिन की वर्कशॉप आयोजित की। वर्कशॉप का मकसद स्टूडेंट्स की डिज़ाइन की बेसिक समझ को मज़बूत करना और उन्हें डिज़ाइन इंडस्ट्री में इस्तेमाल होने वाले आज के तरीकों से परिचित कराना था।
वर्कशॉप में इंटरेक्टिव सेशन, डेमोंस्ट्रेशन, हैंड्स-ऑन एक्टिविटीज़ और अलग-अलग गैजेट्स के साथ टिंकरिंग शामिल थी। प्रो. ललित के. दास पूर्व प्रोफेसर, आआईटी दिल्ली ने स्टूडेंट्स को फॉर्म और फंक्शन, कलर थ्योरी, डिज़ाइन थिंकिंग, यूज़ेबिलिटी, एस्थेटिक्स और सिस्टम-लेवल डिज़ाइन अप्रोच जैसे ज़रूरी कॉन्सेप्ट्स को समझने में गाइड किया।