फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: श्री आनंदपुर साहिब से लौटी संगत का जोरदार स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में कश्मीर के मटन से निकाली गई शहीदी पुकार यात्रा नगर कीर्तन मेें शामिल होकर श्री आनंदपुर साहिब में नतमस्तक होकर वापिस लौटी। संगत गुरु तेग बहादुर साहिब गुरुद्वारा पहुंची। यहां संगत का जयकारों से स्वागत किया गया। गुरु का लंगर और जलपान कर संगत ने कश्मीर की ओर प्रस्थान किया।
विज्ञापन

जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के संगत अध्यक्ष जसपाल सिंह, सहसचिव सुरजीत सिंह खालसा, गुरुद्वारा कलगीधर के प्रधान अमरजीत सिंह, गुरुद्वारा सिंह सभा रेहंबल के प्रधान रणजीत सिंह, नौजवान सभा के परमजीत सिंह और अन्य गणमान्य ने संगत का पुरजोर स्वागत किया। निवेदन किया कि श्री गुरु तेग बहादुर महाराज के शहीदी दिवस पर एक भव्य शहीदी नगर कीर्तन रविवार 23 नवंबर को सुबह सवा 10 बजे निकलेगा। सभी उधमपुर वासी कीर्तन में शामिल होकर श्रद्धा सुमन अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें