उधमपुर। पुरुष और महिला वर्ग के लिए तीन दिवसीय जिला हैंडबॉल चैंपियनशिप मिनी स्टेडियम में शुरू हो गई है। पहले दिन पुरुष वर्ग में एपीएस रेड और विवेक निकेतन हैंडबॉल क्लब के बीच दो मैच खेले गए। विवेक निकेतन क्लब ने 6-2 से मैच जीत लिया। दूसरा मैच एओसी हैंडबॉल क्लब और एपीएस ब्लू के बीच खेला गया। इसमें एपीएस ने 7-4 से मैच जीत लिया।
महिला वर्ग में एपीएस डी क्लब और एओसी हैंडबॉल क्लब के बीच दो मैच खेले गए। इसमें एपीएस डी क्लब ने 6-2 से मैच जीत लिया। दूसरा मैच उधमपुर हैंडबॉल क्लब और एपीएस ए क्लब के बीच खेला गया, जिसमें उधमपुर हैंडबॉल क्लब ने 8-3 से विजय हासिल की।
टूर्नामेंट में जिला उधमपुर की 11 पुरुष टीमों और 7 महिला टीमों सहित लगभग 200 खिलाड़ी खेल रहे हैं। टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए जिला उधमपुर के विभिन्न क्षेत्रों से आए खिलाड़ियों में काफी उत्साह देखा गया। सभी मैचों का संचालन तकनीकी विशेषज्ञ एनआईएस संग्राम सिंह ने किया।