उधमपुर। जिला रोल बॉल एसोसिएशन की तरफ से शहीद इंस्पेक्टर कमल सिंह मेमोरियल हायर सेकेंडरी स्कूल बॉयज में जिला रोल बॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न श्रेणियों में आठ टीमों ने भाग लिया, जिनमें 55 खिलाड़ी शामिल थे।
अंडर 14 वर्ग में एक दूसरे के साथ खेलने के बाद इंडिया किड्स ग्लोबल स्कूल टीम बी ने इंडिया किड्स ग्लोबल टीम ए को फाइनल में 4-1 से हराया और स्वर्ण पदक जीता। अंडर 17 वर्ग में एवरग्रीन स्कूल टीम ने फाइनल में इंडिया किड्स ग्लोबल स्कूल टीम को 5-0 से हराया। अंडर 14 वर्ग में लिटिल एंजल स्कूल ने कांस्य पदक जीता। पुरस्कार और पदक जिला रोल बॉल एसोसिएशन अध्यक्ष अशोक कुमार, उपाध्यक्ष विमल शर्मा, सुरिंदर कुमार और बच्चों के अभिभावकों के माता-पिता और स्टाफ सदस्यों द्वारा वितरित किए गए। खिलाड़ियों में अरविंद शर्मा, अर्श, दिव्यांश, अधर्व, युवान, सोमेश्वर, सात्विक, इकजस, विद्यांश, श्रेयन, रिदवान, मिइवान, रेयान, श्रेया, फैजान, अरीब, कपिल, राजवीर, हनीश, संचित, मुनीश, करण, मगन, अंकित, वरुण, सचिन, अभिजीत, धर्य, रुद्र, अर्श, सात्विक जंडयाल, वरुण, अयान, कैरव सूर्यांश आदि शामिल थे।