फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत भावी पीढि़यों के लिए रखें सुरक्षित : एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) श्रीनगर मंडल ने रामनगर स्थित राजा सुचेत सिंह के प्राचीन महल में विश्व धरोहर सप्ताह मनाया। इसमें विरासत संरक्षण, सामुदायिक भागीदारी और सांस्कृतिक निरंतरता के महत्व पर प्रकाश डाला गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में एसडीएम स्वाति शीमर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। अपने संबोधन में एसडीएम ने भावी पीढ़ियों के लिए भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सुरक्षित रखने के महत्व पर जोर दिया और संरक्षण एवं जन-जन तक पहुंच के लिए एएसआई श्रीनगर मंडल के निरंतर प्रयासों की सराहना की। समारोह में कई ज्ञानवर्धक और आकर्षक गतिविधियां शामिल थीं, जिनमें भारत के विश्व धरोहर स्थलों को प्रदर्शित करती एक फोटो प्रदर्शनी, पेंटिंग और विरासत विषयों पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं शामिल थीं। इस दौरान स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें