फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिनैनी को पर्यटन केंद्र बनाना प्राथमिक लक्ष्य : मनकोटिया

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया के नेतृत्व में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसमें सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे और जनता की समस्याओं को उजागर करने सहित पिछले एक वर्ष में निर्वाचन क्षेत्र में किए गए कार्यों का विस्तृत विवरण दिया गया।
विज्ञापन


मनकोटिया ने बताया कि पिछले साल उन्होंने कई विकास परियोजनाएं शुरू कीं, जिनमें सड़क निर्माण, जल आपूर्ति, विद्युत, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यटन सहित पटनीटॉप में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार आदि शामिल हैं। इन कार्यों से क्षेत्र में बुनियादी ढांचा मजबूत हुआ है और लोगों का जीवन स्तर उन्नत हुआ है। उन्होंने लोगों की शिकायतें सुनीं और कई मामलों का तुरंत समाधान का आदेश दिया। विशेष रूप से सड़क संपर्क, पानी की समस्या, बिजली कटौती आदि मुद्दों पर चर्चा हुई। मनकोटिया ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि चिनैनी को पर्यटन केंद्र बनाना और हर नागरिक को मूलभूत सुविधाएं प्रदान करना है। इस दिशा में हमने पिछले एक वर्ष में उल्लेखनीय प्रगति की है और आगे भी इसी गति से काम करेंगे। दरबार में एसडीएम, एसडीपीओ, सीडीपीओ सहित, वन, जल शक्ति, बिजली एवं अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें