उधमपुर। पुलिस ने एक गोवंश तस्कर की 8 लाख की संपत्ति कुर्क की है। जेएमआईसी चिनैनी न्यायालय के आदेश पर इमरान खान निवासी थरड, बली नाला का ऑटो लोड कैरियर कुर्क किया गया है।
कुर्क वाहन चिनैनी पुलिस स्टेशन में दर्ज केस में शामिल पाया गया। जांच के दौरान अधिकारी ने कई पहलुओं को शामिल करते हुए विस्तृत जांच की। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास और वित्तीय जांच के आधार पर यह पता चला कि उक्त वाहन अवैध रूप से अर्जित धन से खरीदा गया था। इस पर पुलिस ने वाहन को कुर्क कर लिया। बता दें, उधमपुर पुलिस द्वारा ऐसे मामलों में कुर्क किया गया 10वां वाहन है, जिनकी कुल कीमत 1.31 करोड़ है।