फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: डेंगू का आंकड़ा 403 पहुंचा, चिकनगुनिया के मामले हुए सात

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिले में डेंगू के मामलों में बढ़ोतरी हुई है, हालांकि सोमवार को हुए 92 सैंपलों की जांच में एक भी डेंगू ग्रस्त मामला सामने नहीं आया है, लेकिन पिछले तीन दिनों में डेंगू पीड़ितों का आंकड़ा 403 पहुंच गया है।
विज्ञापन

शनिवार से सोमवार तक मिली रिपोर्ट में जिले में 10 नए मामले मिले हैं जिससे कुल मामलों का आंकड़ा बढ़कर 393 से 403 पर पहुंच गया है। हालांकि सोमवार को हुए 92 टेस्ट में एक भी पीड़ित नहीं पाया गया। लेकिन चिकनगुनिया का एक ओर मामला सामने आया है। डेंगू के आंकड़ों की बात करेें तो मेडिकल ब्लॉक टिकरी में सर्वाधिक 199, ब्लॉक चिनैनी में 115, ब्लॉक रामनगर में 29 और ब्लॉक मजालता के 06 मामले शामिल हैं। विभाग के मुताबिक जिले में अभी तक कुल 1717 मरीजों की जांच में 403 पाजिटिव मिले हैं।
विभाग के मुताबिक डेंगू के कुल मामलों में से 270 ठीक हो चुके हैं, 65 का होम ट्रीटमेंट चल रहा है और केवल दो मरीज जिला अस्पताल में उपचाराधीन हैं। सोमवार को चिकनगुनिया का एक ओर मामला सामने आया है और पीड़ितों की कुल संख्या 7 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें