उधमपुर। पुलिस चौकी टिकरी की टीम ने नियमित यातायात जांच के दौरान जम्मू से श्रीनगर की ओर आ रही एक इनोवा कार (जेके01एम-3679) को जांच के लिए रोका।
जांच में मोहम्मद यूसुफ निवासी पांपोर, पुलवामा और जफर अहमद भट निवासी वुयान बाला, पुलवामा दोनों के पास से 16.53 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। बरामद मादक पदार्थ के बारे में पूछताछ करने पर दोनों कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाए। इस संबंध में पुलिस स्टेशन रेहंबल में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।