फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: खतरे के निशान पर टिके रिहायशी इलाकों में तबाही मचा सकती है बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। लगभग दो माह पहले आई मुसलाधार बारिश के कारण नगर परिषद के अधीन कई क्षेत्र भूस्खलन से प्रभावित हुए थे। हालांकि अब तक प्रभावित इलाकों की मरम्मत नहीं की गई है। इससे अगर अब बारिश होती है तो क्षतिग्रस्त इलाकों में खतरा फिर से बढ़ सकता है। इनमें अधिकतर रिहायशी इलाके भी शामिल है।
विज्ञापन

26 अगस्त को हुई मुसलाधार बारिश ने शहर के वार्ड नंबर 17 में काफी नुकसान पहुंचाया था। इसमें ओमाड़ा मोड़ से लेकर पुराने लॉरी अड्डा चुंगी स्थल तक कई इलाकों में भूस्खलन हुआ। इसके अलावा शंकर नगर और रघुनाथ पुरा में भी कई मकानों को नुकसान पहुंचा। खासकर भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त हुए हिस्सों की वजह से कई रिहायशी इलाके भी खतरे के निशान पर पहुंच गए हैं। चुंगी स्थल से लेकर ओमाड़ा मोड़ तक अभी कई स्थानों पर मलबा ज्यों का त्यों पड़ा हुआ है। न ही संबंधित विभाग की ओर से वहां से मलबे को हटाया गया और न ही अब तक क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत या फिर सुरक्षा एहतियात बरते गए हैं।
सर्दियों के दिनों में नवंबर, दिसंबर और जनवरी के महीनों में भी जमकर बारिश होती है। जैसे-जैसे तापमान गिरता चला जा रहा है, वैसे-वैसे बारिश और बर्फबारी के आसार बढ़ते जा रहे हैं। हालांकि उधमपुर के निचले इलाकों में बर्फबारी का खतरा नहीं है लेकिन अगर बारिश जमकर होती है तो पिछली बार के मुकाबले नुकसान काफी अधिक हो सकता है और जो रिहायशी इलाके खतरे के निशान पर टिके हुए, उन इलाकों में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

कोट
उधमपुर में बारिश से हुए नुकसान के चलते लगभग 9 करोड़ का प्रस्ताव तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेज दिया गया है। जैसे ही मंजूरी और पैसा प्राप्त होता है तो बहाली का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। खासकर बारिश के मद्देनजर सुरक्षा एहतियात भी बरते जा रहे हैं।
विज्ञापन

- सुनील ठुसू, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें