उधमपुर। तहसील कार्यालय परिसर में पेंशनर्स की जागरूकता के लिए जीवन प्रमाण पत्र को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।
जिला विकास आयुक्त की देखरेख में रेवन्यू विभाग एवं वित्त विभाग की ओर से आयोजित शिविर में पेंशन धारकों को डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र की प्रक्रिया की जानकारी दी गई और जिन लोगों के प्रमाण पत्र तैयार किए गए थे उन्हें तहसीलदार जयदेव सिंह की मौजूदगी में सौंपे भी गए। वक्ताओं ने बताया कि पहले पेंशन धारकों को जीवन प्रमाण पत्र के लिए कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ते थे लेकिन अब केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार की ओर से इसका डिजिटलाइजेशन कर सरल कर दिया गया है।
इससे लोग घर बैठे ही प्रमाण पत्र तैयार कर सकते हैं। इसके लिए उपभोक्ता को जीवन प्रमाण पत्र एप और केवाईसी के लिए आधार फेस आईडी एप डाउनलोड करना होगा। इससे वो खुद यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।