फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: मजालता पुलिस ने हेरोइन समेत 2 नशा तस्कर किए गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मजालता। पुलिस ने मजालता थाना क्षेत्र के अंतर्गत दो विभिन्न मामलों में 9.2 ग्राम हेरोइन बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने मनवाल मोड़ के पास गश्त के दौरान बट्टल की ओर जा रहे एक व्यक्ति को रोका और उसके पास से 5 ग्राम हेरोइन बरामद की। आरोपी की पहचान पवन कुमार निवासी कठार मनवाल, डंसाल, जिला जम्मू के रूप में हुई है।
विज्ञापन

इस संबंध में थाना मजालता में केस दर्ज किया गया है। एक अन्य मामले में बट्टल में नाका ड्यूटी के दौरान, मजालता पुलिस पार्टी ने मानसर से बट्टल की ओर आ रहे एक मालवाहक वाहन (जेके14के-2131) को रोका और राजिंदर कुमार निवासी थलोरा मनवाल से 4.2 ग्राम हेरोइन बरामद की। मजालता थाने में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें