चिनैनी। सैनिक स्कूल में पांचवीं और आठवीं में दाखिले के लिए बुधवार से पर्यटन स्थल पटनीटॉप में सेना के हेडक्वार्टर में फॉर्म भरे जाने का कार्य आरंभ हो गया है। बुधवार को भी कई परिजन अपने बच्चों के फॉर्म जमा करवाने के लिए पटनीटॉप पहुंचे।
जानकारी के मुताबिक पांचवीं और आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने की प्रक्रिया बुधवार से शुरू कर दी गई है। हर कोई इसके लिए आवेदन कर सकता है और जनवरी माह में बच्चों के साक्षात्कार भी लिए जाएंगे। 5 नवंबर से 9 नवंबर तक हर कोई बच्चा पांचवीं तथा आठवीं क्लास में दाखिले के लिए फॉर्म भर सकता है।