फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: चिनैनी में 6 करोड़ की लागत से सड़कों और गलियों का होगा सौंदर्यीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया ने चिनैनी में विभिन्न सड़कों के ब्लैकटॉप कार्यों का शुभारंभ किया। इस परियोजना पर लगभग 6 करोड़ रुपये की लागत आएगी, जिसके तहत पूरे नगर की सड़कों, गलियों और नालियों का विकास किया जाएगा। मनकोटिया ने बताया कि पहली बार चिनैनी में सिटी टाउन प्लान के तहत 4.50 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत हुई है। इसके अतिरिक्त, शहर की गलियों और नालियों के निर्माण व सुधार के लिए 1.54 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से चनैनी की सूरत पूरी तरह बदल जाएगी और लोगों को बेहतर सड़क सुविधाएं मिलेंगी। हमारा उद्देश्य है कि विधानसभा का समग्र विकास हो और यहां की जनता को हर सुविधा उपलब्ध कराई जाए। स्थानीय लोगों ने इस ऐतिहासिक पहल के लिए विधायक का आभार व्यक्त किया और कहा कि लंबे समय से पेंडिंग विकास कार्यों को अब गति मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें