फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: त्रिकुटा नगर ईस्ट कालोनी की सड़क की जल्द होगी मरम्मत, परेशानी से मिलेगी निजात

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। पिछले लगभग 5 वर्षों से शहर के बीचोबीच वार्ड नंबर 12 और 17 को जोड़ने वाली त्रिकुटा नगर ईस्ट कालोनी की सड़क का मरम्मत कार्य जल्द शुरू होगा। जिला प्रशासन के आश्वासन के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। लगभग पिछले 5 वर्षों से पिट्टनबढ़ को जाने वाली त्रिकूटा नगर ईस्ट की सड़क की मरम्मत नहीं हुई है। इससे सड़क की हालत लगातार बदतर होती चली जा रही है। दो वार्डों को जोड़ने वाली इस सड़क से सैकड़ों लोग मुख्य बाजार और प्राकृतिक जलस्रोतों से पानी लेने के लिए भी गुजरते हैं।
विज्ञापन

लगभग पांच साल पहले सीवरेज लाइन के निर्माण कार्य के दौरान पूरी सड़क को उखाड़ दिया गया था। इसके बाद यूईईडी विभाग की ओर से लोक निर्माण विभाग को मरम्मत कार्य के लिए पैसे भी दिए गए लेकिन बावजूद इसके कालोनी की रोड की कोई मरम्मत नहीं की गई। इतना ही नहीं कई बरसात की मार झेलने के बाद लगभग दो माह पहले हुई भारी बारिश व बाढ़ के कारण शहर का अधिकतर गंदा पानी और कचरा कालोनी में बहने लगा और सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इस दौरान लोगों का घरों से बाहर निकलना भी दुश्वार हो गया। इस समस्या को लेकर प्रशासन को अवगत कराया गया। प्रशासन ने लोगों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए जल्द ही मरम्मत कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली है।
बच्चों और बुजुर्गों को उठानी पड़ रही परेशानी
कॉलोनी में सड़क की बदतर स्थिति की वजह से बच्चों का बाहर खेलना तक दुश्वार हो गया है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों को कई बार ठोकर लगने से चोटें भी आई हैं। सड़क की हालत सुधरने से काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

- वरुण शर्मा, स्थानीय निवासी
किसी ने नहीं ली सुध, अब जगी उम्मीद
सड़क की हालत में सुधार को लेकर कई बार मांग की गई। कभी समाचारों के माध्यम से तो कभी नेताओं के माध्यम से। बारिशों के दिनों में लोगों के घरों तक में पानी घुस गया लेकिन कोई भी इलाके की सुध लेने नहीं आया। प्रशासन के आश्वासन से उन्हें काफी उम्मीद जगी है।
- अमित सलारिया, स्थानीय निवासी
जल्द शुरू होगा कार्य
त्रिकुटा नगर ईस्ट आइस फैक्ट्री लेन की मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग को कह दिया गया है। शहर में होने वाली तारकोल कार्य के साथ ही इस रोड की हालत को जल्द ही सुधारने का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

- सलोनी राय डीसी उधमपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें