फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: नशा तस्कर नजाकत व मुख्तार की 80 लाख की संपत्ति कुर्क

विज्ञापन
तस्कर की संपत्ति पर पोस्टर चस्पा करती पुलिस। - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
उधमपुर। पुलिस ने एनडीपीएस अधिनियम की धारा 68(एफ) के तहत नशीली दवाओं के दो तस्करों नजाकत हुसैन निवासी वार्ड नंबर 10 झूलास पुंछ और मुख्तार अहमद निवासी करमारा पुंछ की लगभग 80 लाख मूल्य की अचल और चल संपत्ति जब्त की है।
विज्ञापन

उधमपुर पुलिस स्टेशन में दर्ज केस के मुताबिक आरोपियों ने नशीली दवाओं के व्यापार से प्राप्त आय से कई संपत्तियां अर्जित की थीं। कुर्क की गई संपत्तियों में झुलास गांव में नजाकत हुसैन का एक आवासीय मकान, जेसीबी, दो कारें और मुख्तार अहमद का करमारा गांव में एक आवासीय मकान शामिल हैं। जांच अधिकारी को यह विश्वास होने पर कि यह संपत्तियां मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित की गई थीं। उन्होंने विधि के उचित प्रावधानों के तहत इन्हें कुर्क कर लिया। उधमपुर पुलिस ने चालू वर्ष के दौरान एनडीपीएस से संबंधित मामलों में 9.10 करोड़ मूल्य की संपत्ति कुर्क की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें