फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: विधायक ने कटड़ा में मुख्य बस अड्डे का निरीक्षण किया

विज्ञापन
मुख्य बस स्टैंड पर निरीक्षण करते विधायक। - फोटो : katra news
विज्ञापन
कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी विधानसभा क्षेत्र के विधायक बलदेव शर्मा ने शनिवार को मुख्य बस स्टैंड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बस स्टैंड की जर्जर हालत और अधूरे पड़े विकास कार्यों को लेकर उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों से जानकारी ली।
विज्ञापन

बस स्टैंड परिसर में यात्री सुविधाओं की कमी, टूटी सड़कें, नालियों की खराब स्थिति और साफ-सफाई की समस्या से आम जनता लगातार परेशान है। इन मुद्दों को देखते हुए विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी लंबित कार्यों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। विधायक ने कहा कि बस स्टैंड क्षेत्र पर्यटन और स्थानीय यातायात के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, ऐसे में इसकी बदहाली किसी भी हाल में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि बस स्टैंड क्षेत्र को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा ताकि यात्रियों और स्थानीय लोगों को बेहतर सेवा मिल सके।
उन्होंने यह भी कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और समयबद्ध तरीके से काम पूरा करने के निर्देश दिए गए। स्थानीय लोगों ने निरीक्षण पर संतोष जताते हुए उम्मीद जताई कि जल्द ही बस स्टैंड का स्वरूप बदलेगा और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें