फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: सात सौ पुलिस अधिकारियों ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं सुरक्षा की ली शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। शेर-ए-कश्मीर पुलिस अकादमी में भव्य एकता दिवस परेड का आयोजन किया गया। इसमें अकादमी के डिप्टी डायरेक्टर एसएसपी बेनाम तोष ने सात सौ पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं सुरक्षा की प्रतिज्ञा दिलाई और शोभायमान परेड की सलामी ली।
विज्ञापन


सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर जम्मू-कश्मीर की सबसे बड़ी पुलिस अकादमी में आयोजित इस भव्य परेड में घुड़सवारों की सलामी आकर्षण का केंद्र बनीं। अधिकारियों की विभिन्न टुकडियों ने परेड में राष्ट्रीय एकता के जज्बे से भाग लेकर शानदार प्रदर्शन किया। परेड में महिला अधिकारियों ने भी उत्साहपूर्ण प्रदर्शन किया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेनाम तोष ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल का वर्तमान भारत के एकीकरण, एकता एवं अखंडता में ऐतिहासिक योगदान रहा है जिसको जन-जन तक पहुंचाना और जनता में एकता, अखंडता, सुरक्षा और राष्ट्रीयता की भावना को दृढ़ करना हमारा मौलिक कर्तव्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें