फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: इंजेक्शन लगने के बाद महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। पखलाई निवासी 57 वर्षीय महिला की इंजेक्शन के बाद रिएक्शन होने की वजह से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में लिए जीएमसी उधमपुर के शव गृह में रखवा दिया और प्राथमिकी के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सावित्री देवी पत्नी साम ह्रदय रोग से पीड़ित थी। अपनी जांच के लिए आदर्श कालोनी में एक प्राइवेट क्लीनिक में पहुंची थी। इस दौरान उसे इंजेक्शन लगाने के बाद तकलीफ बढ़ने लगी। इसके चलते उसे जीएमसी रेफर कर दिया गया। जीएमसी अस्पताल में जांच के दौरान डॉक्टरों ने सीपीआर और अन्य स्वास्थ्य सेवाओं के माध्यम से बचाने का पूरा प्रयास किया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। डॉक्टरों के मुताबिक इंजेक्शन लगाने के बाद उसके शरीर में रिएक्शन हुआ था। रिएक्शन को रोकने के लिए उपचार नहीं मिलने से उसकी धड़कन काम करना बंद कर गई, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतका के परिजनों का आरोप है कि ह्रदय रोग के बाद उसे हर 21 दिन बाद इंजेक्शन लगता था। इंजेक्शन लगाने के बाद वापस लौटते समय महिला को सीने में तकलीफ होने लगी। इसके चलते उसे आदर्श कालोनी स्थित नजदीकी प्राइवेट क्लीनिक में भर्ती कराया गया। जहां उसे गलूकोज चढ़ाने के बाद इंजेक्शन लगाया गया जिसके बाद उसकी हालत और बिगड़ने लगी। डॉक्टर ने उन्हें जीएमसी ले जाने को कहा। परिजनों का आरोप था कि अगर महिला की हालत पहले से गंभीर थी या डॉक्टरों को जानकारी नहीं थी तो पहले ही अस्पताल भेज देना चाहिए था। बहरहाल पुलिस ने प्राथमिकी के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
इस बारे में मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. सजीव गुप्ता ने बताया कि महिला को जब अस्पताल में लाया गया तो उसकी हालत काफी गंभीर थी। बाहर से कोई इंजेक्शन लगाने की वजह से रिएक्शन हुआ था। सीपीआर व अन्य चिकित्सा सेवाओं से महिला को बचाने के प्रयास किए गए लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। टीम गठित कर बुधवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें