फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: उधमपुर में डेंगू के 24 नए मामले, मरीजों की संख्या 314 पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिले में डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को 24 नए मामले सामने आने के बाद अब तक कुल मरीजों की संख्या 314 तक पहुंच गई है। अक्तूबर माह के अंतिम दौर में भी संक्रमण की रफ्तार धीमी नहीं पड़ी है, जिससे स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ आम जनता की चिंता भी बढ़ गई है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल उधमपुर और विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में लगातार डेंगू संदिग्ध मरीजों की जांच की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, हाल ही में मिले अधिकांश मामले शहर और आसपास के घनी आबादी वाले इलाकों से हैं। इस साल अभी तक 1385 मरीजों की जांच में 314 डेंगू पाॅजिटिव मिले हैं और इनमें से भी 145 ठीक हो चुके हैं। शेष मरीजों में 117 का स्वास्थ्य विभाग की करीबी निगरानी में होम ट्रीटमेंट चल रहा है और सिर्फ 3 मरीज जीएमसी उधमपुर और 2 मरीज जीएमसी जम्मू में उपचाराधीन हैं। इसके अतिरिक्त बाहरी राज्यों से संबंधित 57 मामलों की पहचान नहीं हो पाई है।
कहां कितने मामले :
मेडिकल ब्लाॅक टिकरी -152
मेडिकल ब्लाॅक चिनैनी- 84
मेडिकल ब्लाॅक मजालता-03
मेडिकल ब्लाॅक रामनगर-18
मेडिकल ब्लाॅक पंचैरी00
मेडिकल ब्लाॅक बसंतगढ़-00

कोट
जिला में डेंगू को लेकर फिलहाल स्थिति नियंत्रण में हैं। लगातार बढ़ रहें मामलों के बीच ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी अच्छी खासी है। ऐसे में लोगों को घबराने की नहीं, बल्कि सतर्क रहने की जरूरत है। यदि मौसम में ठंडक नहीं बढ़ी तो नवंबर के शुरुआती सप्ताह तक संक्रमण के और बढ़ने की आशंका बनी हुई है। तापमान में गिरावट के साथ डेंगू के मामलों पर भी अंकुश लग जाएगा। विजय कुमार, सीएचओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें