उधमपुर। सीमा सुरक्षा बल के सहायक प्रशिक्षण केंद्र में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2025 का शुभारम्भ किया गया। इसमें महानिरीक्षक प्रशिक्षण की देखरेख में सभी अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों एवं अन्य कार्मिकों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कमांडेंट हेमंत कोचर ने कहा कि आज ली गई सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा हमारे जीवन और कर्तव्यों का अभिन्न हिस्सा बनी रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें प्रत्येक कार्य को ईमानदारी, निष्ठा एवं पारदर्शिता के साथ करते हुए देश के सर्वांगीण विकास में अपना योगदान देना चाहिए। सहायक प्रशिक्षण केंद्र में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 27 अक्तूबर से 2 नवम्बर तक मनाया जाएगा।